5 लाख की सुपारी: 5 लाख की सुपारी, हत्या की साजिश और रेलवे अस्पताल के पास हमला… फरार आरोपी गिरफ्तार

मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को घेरकर हमला, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश की परतें

बिलासपुर के तारबाहर इलाके में (5 लाख की सुपारी) रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि हमला महज मारपीट नहीं, बल्कि कथित तौर पर हत्या की साजिश का हिस्सा था और इसके लिए 5 लाख रुपये की फिरौती का लालच दिए जाने की बात सामने आई है।

मामले में फरार चल रहे साहिल सोनकर उर्फ आंचल साहिल बोले को पकड़ा गया है। इससे पहले एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ में कथित साजिश की कड़ियां सामने आई थीं। यानी सुबह की सैर पर निकले शख्स को शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि रास्ते में उसके लिए पांच लाख की सुपारी वाली साजिश इंतजार कर रही है

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुली साजिश की परतें (5 लाख की सुपारी)

मामला 4 जुलाई की सुबह करीब पौने सात बजे का है। शिकायत के मुताबिक श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे, तभी मुंह पर कपड़ा बांधे तीन लोग डंडे और नुकीली वस्तु लेकर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और उन पर हमला कर आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच आगे बढ़ी तो CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और संदिग्धों की पहचान की गई।

पूछताछ में सामने आया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसी कथित साजिश के तहत आरोपी बिलासपुर पहुंचे और रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को निशाना बनाया। फरार साहिल सोनकर की तलाश जारी थी, इसी बीच उसके घर आने की सूचना मिलने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में इससे पहले एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े जा चुके हैं। अब जांच की नजर उस कथित साजिश के बाकी किरदारों और पांच लाख की सुपारी के पीछे छिपे पूरे खेल पर है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button