मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चे बीमार: पत्ता गोभी की सब्जी खाने के बाद उल्टी-घबराहट, एक छात्रा अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर :सरकारी प्राथमिक शाला में मिड-डे-मील खाने के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, कमजोरी और घबराहट की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उपचार शुरू किया। सभी बच्चों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक छात्रा को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्चों को मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी परोसी गई थी। भोजन के बाद अचानक 10 छात्र और 14 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमला स्कूल पहुंचा और प्राथमिक उपचार दिया।

एक आठ वर्षीय छात्रा को अधिक कमजोरी महसूस होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। शिक्षकों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली भी दी गई थी, जो कृमिनाशक दवा के रूप में दी जाती है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग ने मिड-डे-मील की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण भोजन था या दवा का सेवन। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई