जगदलपुर में शुरू हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में कई अहम मुद्दों पर मंथन

जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं।

बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिवों समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। इस दौरान राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय और विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में बस्तर को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्यों की अलग-अलग चुनौतियों को लेकर साझा रणनीति और रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी।

बैठक में कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जा रहा है। विशेष रूप से लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर फोकस रहने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है। पिछली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित हुई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई