25 lakh fraud: नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी
तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी लगवाने का झांसा देकर (25 lakh fraud) 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा भैया लहरे (26 वर्ष) निवासी ग्राम छैडोलिया के रूप में हुई है। वर्ष 2023 से वह फरार था और थाना मुलमुला में गुम इंसान क्रमांक 56/2023 दर्ज था।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पामगढ़ क्षेत्र के चंडीपारा उरईहा निवासी 50 वर्षीय अंबिका प्रसाद भारद्वाज से उनके पुत्र राहुल भारद्वाज एवं भतीजे हरिश को नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, (25 lakh fraud)
इस दौरान ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 17,65,000 रुपये तथा नगद 7,35,000 रुपये, कुल 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। अक्टूबर 2023 से आरोपी फरार हो गया था।पीड़ित द्वारा न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद मामले में अपराध दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान 20 फरवरी 2026 को ग्राम छैडोलिया, थाना मुलमुला क्षेत्र से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 75 हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है





