Breaking News: बस्तर में 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ लगभग नक्सल मुक्त

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को दंडकारण्य क्षेत्र में 208 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। इन सभी ने संविधान और लोकतंत्र में विश्वास जताते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

सरकार के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पास से कुल 153 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें 19 AK-47 राइफल, 17 SLR, 23 INSAS राइफल, 1 LMG, 36 .303 राइफल, 4 कार्बाइन, 11 BGL लॉन्चर, 41 बारह बोर गन और 1 पिस्टल शामिल हैं।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग पूरी तरह नक्सल मुक्त हो गया है। अब सिर्फ दक्षिण बस्तर के कुछ हिस्सों में ही नक्सल गतिविधियाँ बची हैं।

बीते दो दिनों में कुल 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के 197 और महाराष्ट्र के 61 नक्सली शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह दंडकारण्य क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण है।

सरकार ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत नई जिंदगी शुरू करने में मदद दी जाएगी।

यह सफलता राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों का नतीजा मानी जा रही है, जिसने बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई