205 राइस मिलरों ने किया पंजीयन, अब तक उठाया 22 लाख क्विंटल धान

धमतरी:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के खरीदी केन्द्रों में 32 दिनों में 89 हजार 291 किसानों से समर्थन मूल्य पर 39 लाख 16 हजार 710 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। कस्टम मिलिंग के लिए जिले के 205 उसना और अरवा राइस मिलरों ने पंजीयन कराया है। कुल खरीदी में से मिलरों ने 22 लाख 71 हजार 649 क्विंटल धान का उठाव किया है। जबकि 32 लाख क्विंटल धान उठाव के लिए डीओ जारी किया जा चुका है।

22 दिन और होगी खरीदी

Dhan Kharidi: वर्तमान में जिले के मेघा, जुगदेही, भोथीडीह समेत 3 अन्य सोसाटियों में बफर लिमिट से ज्यादा धान स्टाक है। इधर करेली बड़ी में धान तौलाई में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। सूचना मिलने के बाद जिला नोडल अधिकारी द्वारा सभी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। बताया गया कि जिन केन्द्र्रों में गड़बड़ी मिली थी। वहां स्थानीय स्तर पर ही समस्या को सुलझा लिया गया है।

अब छुट्टी छोड़कर 22 दिन और होगी खरीदी

बता दें कि समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए इस साल कुल 1 लाख 27 हजार 596 किसानों ने पंजीयन कराया है। 27 दिसंबर की स्थिति में कुल पंजीयकृत किसानोंमें से 89 हजार 291 किसानों से 39.16 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसकी कुल कीमत 902 करोड़ रूपए है।

जिला नोडल अधिकारी बलरामपुरी गोस्वामी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों और समितियों में किसानों से प्रतिदिन 1.60 लाख क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। इस मान से 26-27 जनवरी तक खरीदी के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई