125 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण, करोड़ों के हथियार सौंपे

छत्तीसगढ़ के 125 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कुल 130 नक्सलियों ने हथियार डाले, जिनमें अधिकांश छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। आत्मसमर्पण के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ बड़ी मात्रा में हथियार भी लेकर पहुंचे। इनमें इंसास राइफल, बीजीएल और अन्य आधुनिक हथियार शामिल हैं। इन हथियारों की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कुल 4 करोड़ 18 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें मुख्यधारा में लौटने और सामान्य जीवन शुरू करने के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें हाल ही में सरेंडर कर चुके माओवादी नेता देवजी की पीएलजीए कमांडर टीम के सदस्य भी शामिल हैं।

यह सामूहिक आत्मसमर्पण हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित एक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ। कार्यक्रम में राज्य सरकार और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षाबलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका मान रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नक्सलियों को हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की समय सीमा तय की है। इसके बाद से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अभियान तेज कर दिए गए हैं और लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई