blood donation camp : सिकलसेल पीड़ित बच्चों के लिए 11वां रक्तदान शिविर, समाज सेवा में अहम पहल

blood donation camp : बिलासपुर की प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति द्वारा सिकलसेल पीड़ित बच्चों के लिए 11वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । यह शिविर 23 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ। रक्तदान एक महान सेवा है, जो न केवल जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होती है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक मानी जाती है। सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए रक्तदान जीवनदायिनी भूमिका निभाता है, क्योंकि इन मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। इस पहल के माध्यम से समिति समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश दे रही है कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि यह मानवता की सच्ची सेवा भी है।आपको बता दे कि रक्तदान करने से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी न केवल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाएगी, बल्कि सिकलसेल पीड़ित बच्चों को एक नई जिंदगी देने में भी मददगार साबित होगी..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई