गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ के 10 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

रायपुर।गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 पुलिसकर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) देने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा।

यह पदक आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और वामपंथी उग्रवाद से प्रभावी मुकाबले में छत्तीसगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। चयनित अधिकारियों को उनकी लगन, अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

एमएसएम के लिए चुने गए पुलिसकर्मियों में शामिल हैं-

  • महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग
  • पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह
  • पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  • पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा
  • कमांडेंट निवेदिता पॉल
  • कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे
  • सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल
  • सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी
  • सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम
  • प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू
  • IMG 8318

राज्य में इस उपलब्धि को पुलिस बल की मेहनत और समर्पण के रूप में देखा जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button