भाजपा के 7 मोर्चों में 105 नेता होंगे तैनात, सत्ता-संगठन तालमेल पर जोर

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की नई टीम ने कार्यभार संभालते ही मिशन 2028 की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में पुरानी और नई टीम के नेताओं को मिलाकर आने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। तय हुआ कि सभी 7 मोर्चों में 105 पदाधिकारियों की नियुक्ति सितंबर के अंत तक पूरी कर दी जाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन में तालमेल बेहद जरूरी है। अरुण सिंह ने साफ कहा कि संगठन को सत्ता के साथ और सत्ता को संगठन के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न होने की भी नसीहत दी गई। शिव प्रकाश ने अगले तीन वर्षों के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी समय पर निभाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं और उन्हीं की बदौलत भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें मानसिक दिवालियापन का शिकार बताया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर के रेड्डी की उम्मीदवारी को लेकर नाराजगी जताई और सलवा जुडूम अभियान को कमजोर करने का आरोप लगाया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने गुटबाजी से दूर रहने और सभी पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने पर जोर दिया।

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठ का तथ्यों के साथ खंडन किया जाए और सोशल मीडिया का उपयोग युवाओं से जुड़ने के लिए प्रभावी तरीके से किया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई