रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए बिलासपुर से 1008 श्रद्धालु

रामनवमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 1008 श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं की विशेष भक्ति यात्रा को बिलासपुर पुलिस ग्राउंड से रवाना किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों ने ‘राम नाम’ की ध्वनि के साथ हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई।

यह भक्ति यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है, जिसकी व्यवस्था रामभक्तों द्वारा की गई है। खास बात यह रही कि यात्रा में पहला स्थान प्रभु हनुमान जी को समर्पित किया गया है। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन के लिए समिति का आभार जताया और यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर की धरती राममय है, यहां लोग दिन की शुरुआत ‘राम-राम’ से करते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम में स्नान करने का भी पुण्य लाभ मिलेगा।

आयोजन के प्रमुख प्रवीण झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल कहा जाता है, इसलिए यह यात्रा भावनात्मक रूप से भी बहुत खास है। उन्होंने कहा कि बिलासपुरवासियों के मन में श्रीराम के प्रति विशेष श्रद्धा है। प्रवीण झा ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया के भटकाव से दूर रहें और सनातन संस्कृति को अपनाएं ताकि हमारी भावी पीढ़ी संस्कारी और शिक्षित बन सके।

श्रद्धालुओं के चेहरों पर अयोध्या दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी। सभी बेहद उत्सुक थे रामलला के दर्शन के लिए। इस भव्य आयोजन से छत्तीसगढ़ की रामभक्ति की गूंज अब अयोध्या तक पहुँच गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई