100 सीसी कैमरों ने पकड़ा चोर, पिकअप चोरी का मामला सुलझा

शहर के भाथुपारा मोहल्ले से पिकअप चोरी का मामला पुलिस ने 100 से अधिक सीसी कैमरों का फुटेज खंगालने के बाद सुलझा लिया है। वाहन के पूर्व मालिक व उसके चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का पिकअप बरामद कर लिया है।

भाथुपारा निवासी संध्या व्यापारी ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले वर्ष भटगांव निवासी राहुल सिंह का पुराना पिकअप वाहन फाइनेंस के माध्यम से क्रय कर उपयोग कर रही थी। 13 सितंबर की रात पिकअप की चोरी कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले शिवशंकर विश्वकर्मा (21)डुमरिया भटगांव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने साथी व पिकअप वाहन के पूर्व मालिक राहुल सिंह के कहने पर घटना कारित की थी। आरोपित राहुल ने वाहन का चाबी भी दिया था। चोरी के पिकअप वाहन को खगड़िया बिहार में ले जाकर रखने की जानकारी भी उसने पुलिस को दी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई