गरियाबंद में बड़ी सफलता: 1 करोड़ के इनामी नक्सली मनोज समेत कई नक्सली ढेर

गरियाबंद। जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सेंट्रल कमेटी का सदस्य और 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मनोज समेत कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद E-30, STF और COBRA की संयुक्त टीम नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जंगल में पहुंची थी। वहां दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर जारी रही।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान अभी जारी है और पूरी जानकारी अभियान खत्म होने के बाद दी जाएगी। प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षा बलों को सहयोग करें।

सुरक्षा एजेंसियां अब इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि बचे हुए नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई