आंगनबाड़ी केंद्र की 1 कार्यकर्ता और 4 सहायिकाओं को नौकरी से निकाला गया, विभाग ने जारी किया आदेश

जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 4 सहायिकाओं को सेवा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनके लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के बाद की गई। बगीचा जनपद पंचायत के सीईओ और परियोजना प्रशासक प्रमोद सिंग ने बताया कि इन कर्मियों के लंबे समय तक ड्यूटी पर उपस्थित न रहने के कारण उनके खिलाफ जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button