मैग्नेटो मॉल के रेस्टोरेंट में 2.31 लाख की चोरी, कर्मचारी ने हथौड़े से तोड़ा लॉकर और फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मशहूर मैग्नेटो मॉल में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी ने ही हथौड़े से लॉकर तोड़कर 2 लाख 31 हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गया। इस वारदात के बाद मॉल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। रेस्टोरेंट के प्रबंधन को चोरी का पता तब चला जब उन्होंने लॉकर खोला और उसमें रखी नकद राशि गायब पाई। जांच में सामने आया कि चोरी रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने ही की थी। उसने हथौड़े की मदद से लॉकर तोड़ा और मौके से भाग गया।

रेस्टोरेंट संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के जरिए उसकी पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉल में रोजाना हजारों लोग आते हैं, ऐसे में यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है।

मॉल प्रबंधन ने बताया कि अब सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी। अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और कैमरों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने व्यापारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने कैश और जरूरी सामान को सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई