रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों में 62 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा मांढ़र स्टेशन पर एंबुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 31 अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने 5 लोकल पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में सघन जांच की।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, धूम्रपान और अन्य नियम उल्लंघन के कुल 200 मामले सामने आए। इन मामलों में रेलवे को कुल ₹62,430 का राजस्व प्राप्त हुआ।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को बढ़ावा देने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

जांच टीम ने रायपुर–बिलासपुर मेमू, गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर, गेवरा रोड–रायपुर पैसेंजर और बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर सहित कुल पांच ट्रेनों में टिकट और अन्य नियमों की जांच की।

कार्रवाई के दौरान बिना टिकट यात्रा के 188 मामलों में ₹56,415, अनियमित टिकट के 9 मामलों में ₹5,515, धूम्रपान के 2 मामलों में ₹400 और अन्य एक मामले में ₹100 का जुर्माना वसूला गया।

इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के जवान शामिल रहे। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में भी सघन निगरानी की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उचित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें तथा रेलवे नियमों का पालन कर स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई