प्रेस वार्ता: देश भर में शिक्षा प्रणाली विफल, छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सरकार से जवाब की मांग

देश भर में नीट (NEET), सीबीएसई (CBSE) और व्यापम (VYAPAM) जैसी अति महत्वपूर्ण और करियर-निर्धारक परीक्षाओं को लेकर गंभीर संकट के बादल छा गए हैं। शहर अध्यक्ष (जिला कांग्रेस), सिद्धांशु मिश्रा ने कड़े शब्दों में कहा कि इन परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और बार-बार परीक्षा को स्थगित या डिले किए जाने के कारण देश की पूरी शिक्षा प्रणाली आज विफल साबित हो चुकी है उन्होंर आगे कहा की वर्षों तक कड़ी मेहनत करने वाले छात्र जब अचानक पेपर लीक या परीक्षा रद्द होने की खबर सुनते हैं, तो उनका मनोबल बुरी तरह टूट जाता है, जिसके कारण देश में अब तक कई छात्र आत्महत्या जैसा चरम कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।
छात्रों के भविष्य पर मंडराया संकट (प्रेस वार्ता)
सिद्धांशु मिश्रा ने सीधे तौर पर 25 लाख से अधिक छात्रों और उनके संघर्षरत माता-पिता के भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस स्थिति के लिए जिम्मेदार तंत्र को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरकार द्वारा हाल ही में दिए गए उन बयानों पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, जिसमें यह कहा गया था कि इन परीक्षाओं की सुरक्षा का जिम्मा वायुसेना (Air Force) संभालेगी; सिद्धांशु मिश्रा ने इसे देश की आंतरिक सुरक्षा और तंत्र की कमजोरी का प्रतीक करार दिया है। अंत में, उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग की है कि शिक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार किया जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और जिन छात्रों ने एजुकेशन लोन लिए थे, उनके कर्ज माफ किए जाएं





