पुतला दहन: जंतर-मंतर घटना के विरोध में बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन

छात्रों के कथित दुर्व्यवहार की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भी जताया विरोध

दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को (पुतला दहन) बिलासपुर के नेहरू चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भी जताया विरोध (पुतला दहन)

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
नेहरू चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button