जूनियर डॉक्टर मांग : युवा चिकित्सकों की लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला को सौंपा ज्ञापन
मानदेय और सेवा शर्तों में सुधार की मांग, JDA ने सरकार से शीघ्र निर्णय की जताई उम्मीद

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जे़डीए) छत्तीसगढ़ ने मेडिकल इंटर्न्स (जूनियर डॉक्टर मांग) , स्नातकोत्तर (पीजी) रेजिडेंट्स, बॉन्डेड जूनियर रेजिडेंट्स, चिकित्सा अधिकारियों, संविदा चिकित्सकों, सीनियर रेजिडेंट्स तथा सुपरस्पेशलिटी रेजिडेंट्स से संबंधित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेने की उम्मीद (जूनियर डॉक्टर मांग)
प्रदेश महासचिव डॉ. योगेश्वर प्रसाद जायसवाल ने कहा कि युवा चिकित्सकों की छात्रवृत्ति, मानदेय और सेवा शर्तों में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुधार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इंटर्न्स, पीजी रेजिडेंट्स, बॉन्डेड और संविदा चिकित्सकों को उचित मानदेय, स्पष्ट सेवा शर्तें और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलना चाहिए। जे़डीए प्रदेश के सभी युवा चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से प्रयास करता रहेगा।
जे़डीए सीआईएमएस बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र साहू ने कहा कि लंबे समय से चिकित्सक वर्ग विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और असमानताओं का सामना कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी।





