जमीन पर कब्जा : डोमनपुर में श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

शासकीय भूमि से कब्जा हटाने एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

तखतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमनपुर के ग्रामीणों ने श्मशान घाट की जमीन पर कथित कब्जे (जमीन पर कब्जा) को लेकर तखतपुर एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के श्मशान घाट की भूमि तथा वहां तक पहुंचने के लिए शासकीय राशि से बनाए गए मुरूम मार्ग पर भोज कुमार चंद्राकर द्वारा कब्जा कर लिया गया है।

अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं मिला रास्ता (जमीन पर कब्जा)

ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट जाने के लिए यह रास्ता वर्षों से उपयोग में था, लेकिन कब्जे के कारण अब गांववासियों को अंतिम संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के पूर्व सरपंच का निधन होने पर श्मशान घाट तक पहुंच का रास्ता नहीं मिलने के कारण उनका अंतिम संस्कार निजी खेत में करना पड़ा था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button