चोरी: विद्या नगर के पूजा अपार्टमेंट में बड़ी चोरी,14 तोला सोना गायब, घरेलू काम करने वाली पर शक
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जुटी जांच में.

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र के विद्या नगर स्थित पूजा अपार्टमेंट में (चोरी) लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब 14 तोला सोने के आभूषण पार कर दिए, जिनकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर संदेह जताते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
फॉरेंसिक टीम और पुलिस जुटी जांच में. (चोरी)
घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्या नगर गली नंबर-5 स्थित जैन मंदिर के पास बने पूजा अपार्टमेंट की है। यहाँ चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 401 में तेलीपारा स्थित टीचर कोचिंग से जुड़े 33 वर्षीय अभय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ बतौर किरायेदार निवास करते हैं। गत 20 जुलाई को जब उन्होंने अपने घर की अलमारी की जांच की, तो उसमें रखे सोने के नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और चार पेंडेंट सहित कुल 14 तोला सोने के जेवरात गायब मिले। आभूषणों के चोरी होने की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना तारबाहर थाना पुलिस को दी गई…..
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र का मामला
चोरी की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वहाँ से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस फ्लैट में आने-जाने वाले संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है और प्राथमिक संदेह के आधार पर घरेलू काम करने वाली महिला को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस चोरी गए जेवरातों की बरामदगी और इस वारदात को अंजाम देने वाले असली आरोपी तक पहुँचने के लिए हर संभावित एंगल से तफ्तीश में जुटी हुई है……





