चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि आजाद का बलिदान राष्ट्र को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए आजाद ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आजाद को नमन करते हुए कहा, “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।” उन्होंने कहा कि मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी का त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मां भारती के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र नमन। उन्होंने कहा कि आजाद के ओजस्वी विचार और तेजस्वी जीवन राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (अब आजाद पार्क) में अंग्रेजों के साथ मुठभेड़ के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने अंतिम गोली स्वयं को मारकर बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में हर वर्ष 27 फरवरी को बलिदान दिवस मनाया जाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई