गौवंशो को रौंदा: बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर गतौरी के पास दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 9 गौवंशों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…..

गौरी गोपाल गौ सेवा धाम में घायल बछड़े का चल रहा इलाज;

बिलासपुर-रतनपुर रोड पर गतौरी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, (गौवंशो को रौंदा) जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में 9 गौमाताओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक नन्हा बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय लोगों और गौसेवकों की मदद से गौरी गोपाल गौ सेवा धाम, छतौना पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग (गौवंशो को रौंदा)

इस दुखद घटना के बाद से क्षेत्र के नागरिकों और गौसेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ हाईवे पर बेलगाम दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और गौवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था करने की पुरजोर मांग की है, जबकि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button