रूस में दुर्घनाग्रस्त हुआ विमान, सभी युद्धबंदियों के मारे जाने की खबर

रूस से प्लेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के कैदियों को ले जा रहा रूसी मिलिट्री विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों समेत कुल 74 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगोरोड क्षेत्र में स्थिति हवाई क्षेत्र में बुधवार को रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान लौट रहा था। रास्ते में किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में यूक्रेनी सेना के 65 सैनिक सवार थे, जोकि रूस द्वारा बंदी बनाए गए थे। साथ ही 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी थे।

युद्ध क्षेत्र में किसी लड़ाकू मिशन को पूरा करने के बाद रूसी विमान वापस अपने क्षेत्र में लौट रहा था। बेलगोरोड क्षेत्र में आज सुबह अचानक से प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। साथ ही विमान में सवार सारे लोग भी मारे गए हैं। हालांकि, अभीतक किसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि विमान दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा
रात को सोने से पहले पुरुष क्यों खाएं इलायची? जानिए ज़बरदस्त फायदे! जानिए! 5 बेस्ट सरकारी योजनाएं महिलाओं के लिए, मिलेगा लाखों रुपये का फायदा