नशा मुक्त बिलासपुर:अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस ने निकाली जन-जागरूकता रैली.
17 से 26 जून तक चले नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन, बिलासपुर में पुलिस ने जनता को किया जागरूक.

बिलासपुर जिले में ‘नशा मुक्त समाज’ के निर्माण और ‘चेतना अभियान’ के तहत नशा विरोधी गतिविधियों (नशा मुक्त बिलासपुर) को तेज किया गया है। भारत सरकार द्वारा 17 जून से 26 जून तक आयोजित ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतिम दिन, 26 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर बिलासपुर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन किया गया।इस अभियान के तहत सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के साथ मिलकर व्यापक रैली निकाली।
नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन (नशा मुक्त बिलासपुर)
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक देवेश सिंह, निरीक्षक रवींद्र अनंत और निरीक्षक नीलेश पांडेय सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
रैली के दौरान युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।
पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से बचाएं। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पुलिस ने जनता से निरंतर सहयोग की अपेक्षा की है। इस दौरान जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर भी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया





