गुरु पूर्णिमा : गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन महोत्सव,राम भिक्षुक धर्मार्थ सेवा समिति का भव्य आयोजन
ग्रैंड न्यूज बिलासपुर के डायरेक्टर गौरव तिवारी ने लिया महात्मा राम भिक्षुक महाराज का आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिलासपुर में राम भिक्षुक धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा (गुरु पूर्णिमा) गुरु पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। अशोक नगर स्थित महात्मा राम भिक्षुक महाराज चौक में सुबह पूजा-अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिनभर वैराग्य, सेवा और संतोष साधना के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर ग्रैंड न्यूज बिलासपुर के डायरेक्टर गौरव तिवारी भी मौजूद रहे.
महाआरती व प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु (गुरु पूर्णिमा)
व्यास पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले इस पर्व का हिंदू सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। इस दिन महर्षि वेदव्यास का स्मरण किया जाता है, जिन्होंने चारों वेदों का वर्गीकरण करने के साथ महाभारत और अठारह पुराणों की रचना कर मानव समाज को अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर प्रदान की। गुरु पूर्णिमा का संदेश है कि गुरु ही वह प्रकाश हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर मनुष्य को सत्य और ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।इसी पावन अवसर पर बिलासपुर में राम भिक्षुक धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा महात्मा राम भिक्षुक महाराज चौक, अशोक नगर में गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 8:30 बजे महात्मा राम भिक्षुक महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वैराग्य, सेवा और संतोष साधना पर आधारित आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान गुरु महिमा का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत में वर्णित राजा राहुगण और जड़भरत के संवाद का भी उल्लेख किया गया। इसमें बताया गया कि आत्मा और परमात्मा का सच्चा ज्ञान केवल सत्गुरु की कृपा और उनके चरणों की शरण से ही प्राप्त होता है। वक्ताओं ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य और मोक्ष की प्राप्ति संभव है।
इस अवसर पर ग्रैंड न्यूज बिलासपुर के डायरेक्टर गौरव तिवारी ने भी महात्मा राम भिक्षुक महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर चले धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम को भव्य महाआरती आयोजित किया जाएगा तथा सभी श्रद्धालुओं के बीच शाम 6:00 महा आरती भोग भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा । पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।





