कांग्रेस प्रदर्शन: राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन….

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर को लेकर (कांग्रेस प्रदर्शन) बिलासपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र व उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन की शुरुआत तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन से हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसजन एकजुट हुए।

FIR को बताया राजनीतिक दुर्भावना (कांग्रेस प्रदर्शन)

इसके बाद कांग्रेस भवन से नेहरू चौक तक आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। नेहरू चौक पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने एफआईआर को सत्ता का दुरुपयोग और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं और उन्हें डराने-दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस ने एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे,

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button