जंगल सफारी में ज़ेब्रा का स्वागत, वन्य जीवन प्रेमियों के लिए नई सौगात

छत्तीसगढ़
नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में अब वन्यजीव प्रेमियों को देखने को मिलेगा जेब्रा का दुर्लभ जोड़ा, साथ ही मीरकैट और माउस डियर जैसे विदेशी प्राणी भी सफारी का हिस्सा बन चुके हैं।

गुजरात से खास सौदे के तहत आए दुर्लभ प्राणी
इन तीनों प्राणियों को गुजरात के रिलायंस जू से लाया गया है। बदले में छत्तीसगढ़ ने अपने यहां दुर्लभ माने जाने वाले सफेद भालू के एक शावक को गुजरात को सौंपा है। यह सौदा वन विभाग और जू प्रबंधन के आपसी सहयोग का एक अनूठा उदाहरण है।

वन्य प्राणी अब क्वारंटीन में
फिलहाल जेब्रा, माउस डियर और मीरकैट को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन ज़ोन में रखा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण और पर्यावरण अनुकूलन के बाद इन्हें आम दर्शकों के लिए सफारी के खुले बाड़ों में शिफ्ट किया जाएगा।

10 साल की मेहनत लाई रंग
जंगल सफारी प्रबंधन पिछले 10 वर्षों से ज़ेब्रा लाने का प्रयास कर रहा था।
विदेश से ज़ेब्रा मंगवाने की प्रक्रिया में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च आ रहा था, इसलिए उसे स्थगित कर दिया गया।
पिछले दो वर्षों में देश के विभिन्न चिड़ियाघरों से संपर्क कर, अंततः गुजरात से यह जोड़ी प्राप्त की जा सकी।

दुर्लभ सफेद भालू की अनोखी कहानी
यह सफेद भालू के वही दो शावक थे जिन्हें मरवाही और चिरमिरी के जंगलों से बीमारी की हालत में बचाया गया था। वन विभाग की देखरेख में इनका उपचार हुआ और अब इनमें से एक को गुजरात भेजा गया है।

आने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी!
अब छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटक जंगल सफारी में जेब्रा की खूबसूरत धारियां, मीरकैट की चपलता और माउस डियर की मासूमियत का नज़ारा एक ही जगह ले सकेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई