युसूफ पठान की अदीना मस्जिद पोस्ट से मचा सियासी बवाल, BJP बोली- यह आदिनाथ मंदिर

 मालदा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने मालदा जिले में स्थित अदीना मस्जिद का दौरा किया और उसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा कीं। पठान ने लिखा कि यह ऐतिहासिक मस्जिद इलियास शाही वंश के दूसरे शासक सुल्तान सिकंदर शाह द्वारा 14वीं शताब्दी (1373-1375 ई.) में बनवाई गई थी और अपने समय में यह भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिद थी।

हालांकि, उनकी पोस्ट पर भाजपा (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे ‘आदिनाथ मंदिर’ बताया। बीजेपी ने एक्स पर लिखा – “Correction: Adinath Temple”। पार्टी के समर्थकों और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह मस्जिद दरअसल एक प्राचीन मंदिर के ऊपर बनाई गई थी, और इसके प्रमाण कई ऐतिहासिक ग्रंथों में दर्ज हैं।

यह विवाद नया नहीं है। पिछले वर्ष भी अदीना मस्जिद परिसर में कुछ पुजारियों द्वारा पूजा-पाठ किए जाने की घटना सामने आई थी। विश्वविद्या ट्रस्ट, वृंदावन के अध्यक्ष हिरण्मय गोस्वामी ने मस्जिद के अंदर कुछ मूर्तियों की पहचान करते हुए दावा किया था कि यहां पहले मंदिर हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने पूजा भी की, लेकिन स्थानीय लोगों की शिकायत पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

इस घटना के बाद अब युसूफ पठान की पोस्ट ने एक बार फिर से मस्जिद बनाम मंदिर विवाद को हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी है, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया सियासी मुद्दा खड़ा हो गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई