ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 4.23 लाख की ठगी

बिलासपुर:सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा निवासी राकेश विश्वकर्मा को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए जल्दी पैसा कमाने का सपना देखना महंगा पड़ गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का लालच देकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 4 लाख 23 हजार रुपये निवेश करवाए।

शुरुआत में मुनाफे का भरोसा दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद न तो पैसा वापस मिला और न ही उस व्यक्ति से कोई संपर्क हो सका। जब राकेश को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि मामला गंभीर है और तकनीकी जांच के जरिए ठग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में कोई बड़ा सुराग मिल सकता है।

पुलिस की अपील है कि लोग ऑनलाइन निवेश करते समय सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर भरोसा न करें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई