बिलासपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 20 लाख की ठगी

बिलासपुर : एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शहर के जगमल चौक निवासी राहुल ठक्कर से एक युवक ने शेयर ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर ली।

शुरुआत में आरोपी ने राहुल को कुछ नकली मुनाफा दिखाया जिससे उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उसने लाखों रुपये का निवेश करवाया। जब असली मुनाफा मिलना बंद हुआ और आरोपी ने बात करना भी बंद कर दिया, तब राहुल को समझ आया कि उसके साथ धोखा हो गया है।

राहुल ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस ने आरोपी आदित्य यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई