युवा कांग्रेस 3 दिसंबर से तहसील कार्यालय का करेगी घेराव, सरकारी सिस्टम के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस 3 दिसंबर से सरकारी सिस्टम के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। युवा कांग्रेस 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक तहसील ऑफिस का घेराव करेगी। वहीं 11 से 17 दिसंबर तक जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में इस संबंध में अहम निर्णय लिए गये। बैठक में प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने ऑनलाइन संदेश में आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, आज वह भूल चुकी है। 3100 में धान खरीदी का वादा भाजपा ने किया था पर आज किसानों को एक साथ पूरी राशि नहीं मिल रही है। लगातार बारदाना की कमी और धान खरीदी में अर्थव्यवस्था से प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में मर्डर,बलात्कार और चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं आम बात हो गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई