नंदी के साथ भीख मांगते युवक की खुली पहचान, ग्रामीणों के शक के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में उस समय हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने एक युवक को नंदी बैल के साथ भीख मांगते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि युवक खुद को राकेश बताकर गांव-गांव घूम रहा था, लेकिन पूछताछ में उसकी असली पहचान असलम के रूप में सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए गांव में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला नौगांवा सादात थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक बीते कुछ दिनों से इलाके के अलग-अलग गांवों में नंदी के साथ भीख मांग रहा था। वह खुद को हिंदू बताता था और भविष्य बताने का दावा करता था। आरोप है कि वह महिलाओं और युवतियों से हाथ देखकर भविष्य बताने की बात कहता था, जिससे कुछ लोगों को उस पर शक हुआ।

शक गहराने पर ग्रामीणों ने युवक से सवाल-जवाब शुरू किए। बातचीत के दौरान वह अपनी पहचान को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच ग्रामीणों को जानकारी मिली कि उसका असली नाम असलम है। यह सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और युवक को पकड़ लिया गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। थाने में उससे पूछताछ की गई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच के बाद युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई