कोटा में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार

कोटा: सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ग्राम लोकबंद निवासी 32 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ सोनू रात्रे के रूप में हुई है।
पुलिस को साइबर टीपलाइन के जरिए इस मामले की जानकारी मिली थी। बताया गया कि आरोपी ने फेसबुक और गूगल पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे। इसकी जांच के लिए साइबर सेल की तकनीकी मदद ली गई। जांच में आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे कोटा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संजीत कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ये वीडियो कहां से और कैसे हासिल किए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।





