तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। नवरात्रि के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदु चौक में एक युवक द्वारा हथियार के साथ लोगों में दहशत फैलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, युवक हाथ में तलवार लहराकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को डरा-धमका रहा था। मौके पर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया था। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को काबू में लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान रेहान खान उर्फ राज के रूप में हुई है। उसके पास से एक धारदार लोहे की तलवार जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तलवार लहराकर लोगों को डराना चाहता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई