पेट में हवा भरने से फट गईं युवक आंतें

मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक युवक के शौच के स्थान पर प्रेशर पाइप डाल दिया, जिससे उसके पेट में अधिक हवा भरने से आंतें फट गईं। युवक के परिवार के लोग उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। युवक के खिलाफ पीड़ित की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला लाकड़ी फाजपुर स्थित डायनामिक्स निर्यात में हुआ। इस फर्म में 22 वर्षीय आकाश निवासी चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ और उसके कुछ ही दूरी पर रहने वाला रवि एक साथ काम करते हैं। फर्म में हवा की मशीन लगी हुई, जिससे धूल हटाने का काम होता है।

प्रेशर पाइप लगाकर भर दी हवा

रवि और आकाश रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान रवि ने आकाश के शौच के स्थान पर प्रेशर मशीन लगा दी। रवि के पेट में हवा भरने लगी, जिससे उसको बहुत तेज दर्द होने लगा। वह काफी चिल्लाया, लेकिन रवि नहीं माना। हवा के प्रेशर की वजह से उसकी आंत फट गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।

आकाश की हालत को देखकर वहां काम करने वाले सभी लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत ही उसके घरवालों को फोन कर पूरी घटना बताई। पीड़ित की मां प्रभा देवी व परिवार के सभी सदस्य गंभीर हालत में आकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका अल्ट्रासाउंड हुआ, जिसमें आंतें फटी हुई दिखाई दे रही थीं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई