कोलार में युवक की नृशंस हत्या, झाड़ियों में फेंका शव, सिर व चेहरे पर गहरे जख्म..

भोपाल | राजधानी के कोलार थाना इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसका शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। हालांकि 24 घंटे बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के फोटो सभी थानों के अलावा विभिन्न इंटरनेट मीडिया समूह पर भी प्रसारित किए हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके।

राहगीर ने दी थी सूचना

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग 10 बजे सेमरी गांव रोड पर होली क्रॉस स्कूल चौराहा के पास झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा गया। राहगीर ग्रेगरी रोमन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। लगभग 40 वर्ष उम्र के युवक के सिर एवं चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। वह ग्रे कलर का पेंट और सफेद रंग की शर्ट एवं नीले रंग का इनर पहने था। मोजे के साथ चमड़े के जूते पहने था।

चेहरे पर चार घाव

पुलिस को युवक शव के पास ही एक छोटा सिलेंडर और गैस चूल्हा भी पड़ा मिला है। हालांकि मृतक के पास मोबाइल फोन या ऐसे कुछ भी कागज आदि नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि युवक के चेहरे पर धारदार हथियार के चार गहरे घाव लगे हैं। घटनास्थल को देखकर लगता है कि हत्या वहीं पर की गई है। युवक के फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। मंगलवार शाम तक मृतक की पहचान होने की संभावना है। उसकी पहचान होने के बाद ही इस मामले में आरोपितों के बारे में कुछ पता चल सकेगा।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई