Breaking News:पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, बियर की बोतल और चाकू से किया वार

Breaking News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना बालको थाना क्षेत्र के लालघाट शराब दुकान के पास नया रिसदा रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय अजीत यादव अपनी बाइक से रिसदा की ओर जा रहा था। तभी तीन युवकों ने रास्ते में उसकी बाइक रोककर अचानक हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले अजीत के सिर पर बियर की बोतल फोड़ी और फिर पेट में चाकू से वार किया। घायल अजीत ने बताया कि हमलावरों में से एक भदरापारा निवासी विजय था, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।

पुरानी रंजिश बना हमले का कारण

पीड़ित अजीत के अनुसार, कुछ महीने पहले विजय की किसी और युवक से झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने बीच-बचाव किया था। इसी बात को लेकर विजय नाराज था और उसने बदला लेने के लिए यह हमला किया।

घटना के वक्त वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी अजीत को बचाने की कोशिश नहीं की। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजीत को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस हमलावरों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई