अरपा चेक डेम में युवक-युवती ने लगाई छलांग, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अरपा नदी के चेक डेम में एक युवक और युवती को छलांग लगाते हुए देखा गया। यह घटना दोमुहानी के पास की है, जहां स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी में कूदते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF (State Disaster Response Force) की टीम मौके पर पहुंच गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग मौके पर जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। SDRF की टीम लगातार डेम में खोजबीन कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई