WRD अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को, 28,235 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा – दिशानिर्देश जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग (WRD) अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 दिसंबर (रविवार) दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक किया जाएगा। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर कुल 28,235 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

•अभ्यर्थी एक दिन पहले अपना परीक्षा केंद्र जरूर देख लें।

•परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।

•परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 11:30 बजे बंद हो जाएगा।

•परीक्षा 12:00 बजे शुरू होगी।

ड्रेस कोड

•हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनें।

•काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी, चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित।

•जैकेट/ब्लेजर नहीं पहनें, केवल बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर मान्य है।

•स्वेटर की सुरक्षा जांच करानी होगी।

•चप्पल पहनकर आएं, कान के आभूषण भी वर्जित हैं।

क्या ले जाना मना है?

•मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट वॉच

•पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी

•किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

अन्य निर्देश

•धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को जल्दी पहुंचना होगा, अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति मिलेगी।

•अनुचित साधन का उपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई और अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।

•परीक्षा में केवल काला या नीला बॉल पेन लेकर आएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई