बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर कार्यशाला आयोजित, सहकारी समितियों को योजनाओं की दी गई जानकारी

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आज 20 जून को बिलासपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला NCDC (नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा प्राथमिक स्तर की सहकारी समितियों यानी पैक्स के लिए रखी गई थी।

कार्यक्रम में जिले की कई सहकारी समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में NCDC की योजनाओं, उसके क्रियाकलापों और वित्तीय सहायता से जुड़ी जानकारियाँ साझा की गईं। साथ ही सहकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान बीएससीबी और सहकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं और अधिक आसान और सुलभ बन सकें।

कार्यशाला के अंत में सभी समितियों को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के लोगो का उपयोग करने और NCDC की योजनाओं के तहत उपयुक्त प्रस्ताव तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई