लिंगियाडीह में महिलाओं का आंदोलन जारी, पार्षद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

बैंड: लिंगियाडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से महिलाओं का आंदोलन तेज हो गया है। मकानों को तोड़े जाने के विरोध में महिलाएं बीते 22 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद बुजुर्ग महिलाएं सुबह से सांकेतिक प्रदर्शन पर बैठी हैं, लेकिन प्रशासन या सरकार की ओर से उनकी मांगों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आंदोलनकारी कहती हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। इसी बीच लिंगियाडीह के पार्षद दिलीप पाटिल ने चेतावनी दी कि यदि उनके क्षेत्र के मकानों को तोड़ा गया या लोगों को बेघर किया गया, तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

आंदोलन को अब गौ सेवक और कई समाजसेवी भी समर्थन देने लगे हैं। वहीं, एक युवक ने खुले तौर पर बेलतरा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपोलो कंपनी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह तोड़फोड़ की जा रही है। इस विवाद ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई