महतारी वंदन योजना में पैसा न मिलने से महिलाएं परेशान, विभाग और बैंक के चक्कर काटने मजबूर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली रकम पिछले 3–4 महीने से कई महिलाओं के खाते में नहीं आ रही। इस वजह से महिलाएं परेशान होकर बैंक और महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं।

कई महिलाओं का कहना है कि उन्हें यह भी पता नहीं कि पैसे क्यों बंद हो गए, किससे बात करें और क्या करें। कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके खाते में केवल 500 रुपये आ रहे हैं, जबकि पहले पूरी राशि मिलती थी।

दफ्तरों में दस्तावेज लेकर महिलाएं लाइन में खड़ी हैं ताकि पता चल सके कि उनके खाते में पैसे क्यों नहीं आ रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह समस्या तकनीकी वजहों से हो रही है।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक योजना की राशि NEFT के जरिए भेजी जा रही थी, लेकिन अब इसे DBT (Direct Benefit Transfer) से जोड़ा जा रहा है। इस वजह से जिन महिलाओं का आधार कार्ड अपडेट नहीं है, या जिनका खाता सूचीबद्ध बैंक में नहीं है, उनकी राशि अटक गई है।

अधिकारी ने कहा कि जल्द ही सबका आधार और बैंक खाता DBT से लिंक कर दिया जाएगा। जिन महिलाओं को पिछले 3-4 महीने की राशि नहीं मिली है, उन्हें बकाया रकम भी उनके खाते में भेज दी जाएगी।

महिलाओं ने सवाल उठाया कि डेढ़ साल तक पैसा आता रहा, तो अब अचानक क्या दिक्कत आ गई। दफ्तर में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रभारी दस्तावेज जांचकर महिलाओं की समस्या का समाधान कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई