ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाओं को मिली नई दिशा, केंद्रीय मंत्री के हाथों दी गई जरूरतमंदों को ई-रिक्शा

बिलासपुर

बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय परिसर में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ कार्यक्रम में ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत दो पंजीकृत महिलाओं को आर्थिक सहायता स्वरूप सब्सिडी राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपीं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है, जिनका पंजीयन कम से कम तीन वर्ष पूर्व हुआ है और जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं।


योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर सशक्त बनाना है। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने योजना की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई