अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या का संदेह

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के मेड़ में मिला है। सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से चोट के निशान से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने शव की परिस्थितियों को देखकर महिला से दुष्कर्म की आशंका जताई है।घटना में एक संदिग्ध की पहचान की गई है। घटना के बाद से संदेही फरार है।

खेत के मेड़ पर महिला का शव पड़ा हुआ था। आसपास संघर्ष के निशान थे। सूचना पर सीतापुर पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की।फारेंसिक टीम की भी मदद ली गई। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।गले एवं सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। चोट के निशान दिख रहे थे। घटनास्थल पर धान के खेत में बचने के लिए महिला द्वारा भागने का निशान मिला है। मेड़ के पास जहां शव मिला है, वहां उसके चूड़ी के टुकड़े एवं एक कपड़ा भी मिला है।

प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या की संभावना जताई गई है। उस पर धारदार हथियार से हमला करने का संदेह है। मामले में एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है। संदिग्ध को शुक्रवार को घटनास्थल के नजदीक खेतों के आसपास देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से घटना को लेकर चर्चा की। मामले के शीघ्र राजपाश व आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई