Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

खैरागढ़ में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला में एक महिला के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स ने घर पर अकेली मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देेन के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के साथ हुए रेप और हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतिका उत्तरा बाई शादीशुदा होने के बाद भी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति से अलगाव हो चुका था और वह अपने माता-पिता के घर पर आकर साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को उत्तरा बाई के परिजन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शाम के वक्त गांव में ही रहने वाला 30 वर्षीय युवक रामकुमार नेताम महिला के घर पर पहुंचा। परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए वह महिला के घर में जबरन घुस गया।

महिला विरोध करती इस बीच उसने महिला को डरा धमका कर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला ने बचाव में चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया और गांव से बाहर भागने की कोशिश करने लगा। उधर घटना के बाद जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को घर के कमरे में मृत हालत में पाया। शव देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांव वालों से पूछताछ के बाद पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।पुलिस ने संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से महिला को जानता था और उसके अकेले होने की जानकारी रखता था। घटना की शाम उसने मौका देखकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लेकिन महिला के विरोध और चीखने-चिल्लाने के कारण उसे पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसने महिला की हत्या करने के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई