रामपाल के सत्संग से लौट रहे मैजिक का टायर फटने से पलटा, महिला की मौत, 6 महीने का नवजात घायल…

हरदा। इंदौर बैतूल फोरलेन पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मैजिक पलटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला का 6 महीने का बेटा गंभीर घायल हो गया। हादसा शहर के पास छोटी हरदा में हुआ। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम के ताल तहसील का रहने वाला मेहरबान पिता भंवरनाथ (35 साल) पत्नी मुन्नीबाई (30 साल) व बुआ की दो बेटियों के अलावा गांव के कुछ लोगों के साथ रामपाल बाबा के सत्संग में बैतूल गया था। घर लौटते समय सभी हादसे का शिकार हो गए।

महिला की मौत, बच्चा गंभीर घायल

बसंती बाई की इस दुर्घटना में मौत हो गई। उसका छह महीने का बेटा दीपक पिता जगदीश नाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे भोपाल रेफर किया है। मुन्नी बाई और काली बाई घायल होने से जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ऑटो में चार महिलाएं, चार पुरुष सहित आठ बच्चे सवार थे। चार लोगों को छोड़कर सभी लोग सुरक्षित हैं।

दूसरी खबर- हरदा पटाखा फैक्टरी विस्फोट कांड के पीड़ितों की न्याय यात्रा, नेमावर में रुकवाने के आरोप

हरदा जिले के बैरागढ़ में फरवरी में पटाखा फैक्टरी विस्फोट कांड के पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर न्याय यात्रा शुरू की है, जो हरदा से भोपाल तक निकाली जा रही है। यात्रा के देवास जिले में पहुंचने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने इससे इनकार करते हुए बातचीत की बात कही। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मुआवजे के लिए महीनों से टालमटोल हो रही है और उन्हें धमकाया जा रहा है।

मामले का नहीं निकल पाया है निराकरण

सतीश राय (संयुक्त कलेक्टर हरदा) ने कहा कि लोगों को रोकने जैसी कोई बात नहीं है। वह सब हमारे भाई हैं। समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की जा सकती है। हालांकि अभी कुछ निराकरण नहीं हो पाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई