महिला डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, मेडिकल कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

राजनांदगांव: मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव में कार्यरत महिला डॉक्टर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। डॉक्टर दीपमाला सिंह ठाकुर (उम्र 33 वर्ष) 24 मई को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

यह हादसा मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौक के बीच हुआ। हादसे के बाद डॉक्टर दीपमाला गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। लेकिन देर रात करीब 1 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ. दीपमाला सिंह ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर भी डॉक्टर हैं और राजनांदगांव के निवासी हैं।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। इस दुखद घटना से मेडिकल कॉलेज और शहर में शोक की लहर है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई