भाई ने नहीं लौटाए पैसे, आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने खाई चूहामार दवा

कोरबा। जिले के डबरीपारा इलाके में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला ने चूहामार दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम सविता बरेठ था, जो काफी समय से पैसों की परेशानी से परेशान थी।

जानकारी के मुताबिक, सविता ने करीब 4 साल पहले अपने भाई को उसकी शादी के लिए 30 हजार रुपए उधार दिए थे। अब जब सविता के परिवार को खुद पैसों की जरूरत पड़ी, तो वह अपने भाई से बार-बार पैसे वापस मांग रही थी। लेकिन उसका भाई पैसे लौटाने से टालता रहा और आखिरकार साफ इनकार कर दिया।

1 अप्रैल को दुखी होकर सविता ने चूहामार दवा खा ली। परिजनों ने तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सविता के पति रामू बरेठ ने बताया कि घर की आर्थिक हालत काफी खराब थी, इसलिए सविता अपने भाई से मदद मांग रही थी। लेकिन जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद खजूर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई