परिवार विवाद के चलते महिला ने जहर का सेवन ,हालत गंभीर

बालोद जिले मे विवाद के चलते अपने दो छोटे बच्चों को कीटनाशक पिलाने का खौफनाक कदम उठा लिया है। मां ने सात वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी को कीटनाशक देकर खुद भी दवा का सेवन कर लिया। महिला का नाम डुमेश्वरी साहू है।

दरअसल, यह मामला ग्राम कुरदी का है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से गुस्‍से में आकर महिला डुमेश्वरी साहू ने यह खौफनाक कदम उठाने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी के बीच बच्चों को लेकर कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद डुमेश्वरी ने ऐसा कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच ने तत्काल कार्रवाई की और महिला और दोनों बच्चों को अपने वाहन से अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई